अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़पा के एक खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़पा में करीब 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में उल्टा पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना रहटगांव थाने में दी गई, सूचना पर रहटगांव थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पीठ और कमर के नीचे के हिस्से में रगड़ के निशान हैं। वहीं नीचे के कपड़े भी नहीं है। जबकि ऊपर टीशर्ट पहने हुए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर सामान्य मौत है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लिए टिमरनी भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कालू कोरकू हैं।


