ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का देवलोक गमन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज व पुन घाट श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का देवलोकगमन हो गया। खंडवा जिले की हरसूद तहसील अंतर्गत ग्राम गंभीर निवासी हरिप्रसाद शर्मा का गत दिवस निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार ग्राम गंभीर मुक्तिधाम में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक तथा क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय हरिप्रसाद शर्मा जहां लंबे समय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज में समाज उत्थान के क्षेत्र अपना सक्रिय योगदान प्रदान करते रहे, वहीं क्षेत्र में भी अपनी न्यायपूर्ण कार्यपद्धति से लोकप्रियता हासिल किए हुए थे। मूलत: कृषि कार्य से जुड़े श्री शर्मा क्षेत्रीय राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। यही कारण था कि उनके निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया, तो वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दैनिक अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा के चचेरे बड़े भाई हरिप्रसाद शर्मा के देवलोकगमन पर संपूर्ण अनोखा तीर परिवार अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!