अनोखा तीर, हरदा। शहर में सिटी कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर शराब दुकान के पास सोमवार देर शाम गोली चालन की घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना देर शाम करीब साढ़े 7 बजे के आसपास की है। इस दौरान बाईक से वहां पहुंचे दो युवक ने एक अन्य युवक को अपना निशाना बनाकर गोली चलाई, जो युवक के पैर को छूकर निकली। घटना दौरान दो में से एक युवक ने उसके सिर पर कट्टे का पिछला हिस्सा दे मारा। जिसके चलते युवक का सिर भी लहुलुहान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस बीच घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने दो युवक टिक्कू और करण का नाम बताया है, जो बाईक से वहां पहुंचे थे। उन्होंनें अज्जू यादव नाम युवक पर हमला किया है। अज्जू को पैर और सिर में चोट लगी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर, घटना के बाद अस्पताल में घायल युवक के परिचित लोग पहुंचने लगे थे।

