ग्राम जोगा में चेक पोस्ट बनाने के निर्देश  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले के सीमावर्ती ग्रामों में स्थैतिक निगरानी दल चेक पोस्ट स्थापित कर अन्य जिलों से आने जाने वाले नागरिकों व वाहनों की लगातार जांच कर रहे है तथा नगदी व अन्य अवैध सामग्री जप्त करने की कार्यवाही जारी है। शुक्रवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने हंडिया तहसील के ग्राम जोगा का दौरा कर नर्मदा तट पर चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि जल मार्ग से हरदा जिले में प्रवेश करने वालों पर नजर रखी जा सके। इसके लिए कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार आशीष मिश्रा को निर्देश दिए।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!