कांग्रेस प्रत्याशी ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.आरके दोगने ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत मगरधा ब्लॉक के ग्राम सिरकम्बा से की। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा ग्राम झाड़पा, रैसलपुर, गूठानिया, झिरी, झल्लार, मगरधा, दुलिया, मोहनपुर में ग्रामीणों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। पूर्व विधायक डॉ.दोगने ने बताया कि कांग्रेस के वचन पत्र में 2 लाख सरकारी भर्ती करने का एलान किया है। गांव में ग्राम स्तर पर ही 1 लाख भर्तियां की जाएंगी। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलने वाले लाभों के बारे में बताया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लखन सिंह मौर्य, गौरीशंकर शर्मा, संजय भायरे, अजय पाटिल, अनिल सूरमा, जीशान खान, दीपक सारण, सूरज विश्नोई, कैलाश पटेल, जितेंद्र सारण सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!