यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक एक अयोध्या बस्ती का नजारा है। जहां स्थानीय रहवासी यानि गरीब एवं मजदूर वर्ग गंदगी के बीच रहगुजर करने को विवश हैं। बस्ती की तमाम नालियां अपने बुरे हाल पर आंसू बहा रही हैं, वहीं वार्ड में क्वार्टरों के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय मानो मोहल्ले में गंदगी का गढ़ बना हुआ है। इसके आसपास बेतहाशा गंदगी पसरी हुई है। जिसके चलते यहां निवासरत परिवार तथा आसपास की गलियां भी बुरी दुर्गंध की जद में रहती हैं। इस संबंध में वार्डवासियों का कहना है कि शौचालाय में नियमित साफ-सफाई का अभाव है। दरवाजे टूटे पड़े हैं, वहीं नालियों में मलबा फंसा है। इतना ही नही, जगह-जगह गंदगी के कारण लोगों का यहां से गुजरना दुभर हो गया है। हालांकि, उन्होंनें यह भी स्वीकार किया कि विगत कुछ सालों में यहां निवासरत अधिकांश परिवार पीएम आवास योजना से लाभान्वित होकर अपने-अपने घरों में शौचालय का पुख्ता इंतजाम कर चुके हैं। ऐसे अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं। बावजूद स्वच्छता की दृष्टि वार्ड के सार्वजनिक शौचायल को चुस्त-दुरूस्त करने की आवश्यकता है। साथ ही उसके रखरखाव तथा निगरानी का जिम्मा भी सौंपा जाना चाहिये। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग कहीं ना कहीं कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!