आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पानी की टंकी के सामने का हाल है। जहां वर्तमान में नवरात्रि के चलते मॉ दुर्गा की प्रतिमा की 9 दिवसीय स्थापना की गई है। वहीं ठीक साइड में बच्चों की आंगनबाड़ी का संचालन जारी है। बावजूद यहां कीचड़ भरा वातावरण है। जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। खासकर नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर के चलते यह लापरवाही लोगों को खल रही हैं। इस संबंध में नागरिकों का कहना है कि त्यौहारों को ध्यान में रखकर शहर के ऐसे स्थलों को चिन्हित कर वहां समुचित साफ-सफाई करानी जानी चाहिए, ताकि भक्तिभाव से देवी प्रतिमा की स्थापना कर आराधना में लीन श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो। साथ ही प्राचीन देवी मंदिर के आसपास व वहां पहुंचने के तमाम मार्गो को भी चाक-चौबंद करने की दरकार है। क्योंकि, उन्हीं मार्गो से नवरात्रा के पूरे नौ दिन सैकड़ों महिलाओं का जल चढ़ाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में मार्ग पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के प्रति चिंता लाजमी है। हालांकि, इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधी पहले ही सक्रिय हो चुके हैं। बावजूद कहीं-कहीं कमी दिखाई पड़ना मानो मेहनत पर पानी फेरने के समान है। यही कारण है कि ऐसे वक्त पर लोग दो टूक कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है…

298 Views




