यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 2 में गौर कालोनी का एन्ट्री मार्ग है। जिसका शुरूआती छोर लोगों के लिये मुसीबत बना हुआ है। यहां नाली के ठीक साइड में सड़क का जरा सा हिस्सा धंसक गया है। जो अप्रिय घटना की ओर इशारा कर रहा है। वहीं यहां से हर रोज आना-जाना करने वालों की व्यथा दुखदायी है। स्थानीय लोगों ने मुताबिक यहां सड़क की जितनी चौड़ाई है, उसका आधा हिस्सा गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया। शेष आधी जगह से लोग आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंनें कहा स्थिति यह है कि नजर हटी की दुर्घटना घटने से इंकार नही कर सकते हैं। साथ ही दोपहिया वाहनों का भी दुर्घटनाग्रस्त होने का डर भी रहता है। बता दें कि गौर कालोनी का ये मार्ग समस्याओं का गढ़ कहलाता है। इस मार्ग से चारपहिया वाहन आज तक नही गुजर सका। वजह, पर्याप्त चौड़ाई का टोटा है। इसके अलावा चार-आठ कदम आगे बढेंगे तो बीच सड़क पर देवता का औटला दिखेगा। जिसके साइड में केवल ढ़ाई से तीन फीट आवागमन के लिये छूटी है। यहां से चार-आठ कदम ओर आगे बढ़ेंगे, तब कहीं थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच सामने से अगर कोई फोरव्हीलर लेकर आ जाए , फिर तो संबंधित व्यक्ति ही अपनी समस्या को सुलझाता है। खैर, सवाल यहां समस्याओं के बीच जन्मी एक ओर समस्या का है। जिसके समाधान की फिलहाल नितांत आवश्यकता है। क्योंकि इसके अभाव में जहां शहरवासी परेशान हैं। वहीं हर रोज इससे जूझले वाले लोग कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!