जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ। महाविद्यालय के अंतरंग सभागार में निम्न विधाओं का मंचन हुआ। जिसमें एकल गायन सुगम में प्रथम लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, तृतीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रहा। समूह गायन में प्रथम शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, द्वितीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा एवं तृतीय हरदा आदर्श महाविद्यालय। एकल गायन पाश्चात्य में प्रथम हरदा डिग्री कॉलेज, द्वितीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा। समूह नृत्य में प्रथम लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा, द्वितीय हरदा आदर्श महाविद्यालय। एकल नृत्य शास्त्रीय में प्रथम शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, द्वितीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, तृतीय हरदा आदर्श महाविद्यालय। मिमिक्री में प्रथम हरदा डिग्री कॉलेज, द्वितीय हरदा आदर्श महाविद्यालय एवं तृतीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा रहा। प्रथम स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थी बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय डॉ.संगीता बिले, युवा उत्सव जिला समन्वयक डॉ.सुरभि चौरे, प्रतिवाद समिति सदस्य के रूप में प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय विजय अग्रवाल, डॉ. निर्मला डोंगरे, डॉ.अंतिमा कनेरिया तथा आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे उपस्थित रहे। निर्णायकों की भूमिका में देवेन्द्र दुआ, दिलीप मिश्रा, संजय तेनगुरिया, श्रद्धा मालवी, जय पुजारी, विक्रांत अग्रवाल, आशीष गौर, सुनीता जैन, अंतिमा दांगडा, विवेक मालवीय एवं श्रीमती मौसमी डाले उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 154

Leave a Reply

error: Content is protected !!