सीएम के आदेश के प्रतियां जलाकर किया विरोध  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को जिला मुख्यालय के मॉडल कॉलेज के सामने अतिथि विद्वानों ने सीएम के आदेश के प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितम्बर 2023 को भोपाल में अतिथि विद्वानों की महापंचायत बुलवाई थी। जिसमें मंच से अतिथि विद्वानों का वेतन 50 हजार प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की थी। मॉडल कालेज हरदा के अतिथि विद्वान डॉ. गगन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की थी कि अतिथि विद्वानों का वेतन 50 हजार किया जाएगा। शासकीय अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे और ट्रांसफर पॉलिसी के तहत रिक्त होने की दशा में ट्रांसफर भी किए जाएंगे। जिसे कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई थी। जिससे हम सभी लोग खुशियां मना रहे थे। लेकिन नया आदेश आ गया कि वित्त विभाग के परामर्श के बाद आपका वेतन 50 हजार दिया जाएगा। कार्य दिवस के अनुसार, बाकी शर्तें वही रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन से आदेश आया, तो उसमें सीएम की घोषणा के विपरीत ही था। हम मुख्यमंत्री से मिलकर पूछना चाहते हैं कि जब आपको हमें सुविधा देनी ही नहीं थी। फिर क्यों आदेश किए थे। इसी को लेकर पूरे प्रदेश सहित हरदा में सीएम के आदेश की प्रतियों को जलाकर विरोध जताया है। शिवराज सरकार ने 11 सितंबर को अतिथि विद्वान महापंचायत में जो घोषणाएं की थीं, लेकिन सीएम की घोषणाओं को उनके प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई तवज्जो नहीं दी। जिसको लेकर प्रदेशभर के अतिथि विद्वानों में आक्रोश है।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!