यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह के चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 2 का दृश्य है। जहां सड़क गंदे पानी में तरबतर हैं। वजह, आसपास की नालियां चोक हो जाने के कारण पानी सड़क पर बहता है। जिस वजह से आसपास के रहवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके घर के सामने गंदगी की गाद जम गई है। जिसके बीच से होकर गुजरना चुनौती से कम नही है। वहीं इसी मार्ग से आधे शहर के लोग शवयात्रा लेकर मुक्तिधाम की ओर जाते हैं। ऐसे वक्त पर इस तरह की अव्यवस्था लोगों के लिये दुखदायी साबित हो रही है। इस संबंध में वार्ड के लोगों का कहना है कि यह समस्या आएदिन खड़ी हो जाती है। वाहनों के आते-जाते समय गंदे पानी के छींटे उड़ते हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि सालों पुरानी नालियां अब छोटी महसूस होने लगी हैं। बढ़ते आबादी क्षेत्र के कारण पानी की खपत बढ़ी है, जिसका निकास इन्हीं नालियों से होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसका अतिशीघ्र समाधान कराए जाने की दरकार है। क्योंकि इसके अभाव में लोग साफ तौर पर कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!