यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नया बस स्टैंड पर लगी नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा है। जो नेताजी के जयंती सप्ताह को छोड़कर शेष दिनों में दयनीय हालत का शिकार रहती है। प्रतिमा पर धूल व जाले छाये हुए हैं। जो कि शिक्षित एवं जागरूक नागरिकों के मध्य खासी चर्चाओं में भी रहता है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की संबंधित शाखा का इस तरफ ध्यान तक नही है। जिसके चलते महापुरूषों की प्रतिमाओं का बुरा हाल है। खासकर नया बस स्टैंड का मामला ज्यादा चर्चाओं में है। वह इसलिये, क्योंकि बस स्टैंड पर दिनभर चहलपहल रहती है। ऐसे में नेताजी की प्रतिमा पर लोगों की नजर पड़ना लाजमी है। यहां बताना होगा कि नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर कई लोग यहां माल्यार्पण करने पहुंचते हैं। हालांकि, जयंती पर्व की पूर्व संध्या में ही प्रतिमा को पानी से पूरी तरह साफ कर आवश्यकता होने पर रंग-रोगन भी किया जाता है, ताकि पूरा दिन नेताजी की याद एवं उनके उल्लेखनीय योगदान पर केन्द्रीत किया जा सके। साथ ही उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प भी दोहराया जाता है। परंतु इसके बाद उनकी प्रतिमा की कोई खैर खबर नही लेते हैं। वहीं मामले में जिम्मेदारों की अनदेखी भी बदस्तूर बरकरार है। यही कारण है कि लोग बेबाक बोल देते हैं, कि यह बात गलत है।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!