यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नेहरू कॉलोनी का दृश्य है। जहां ठीक सड़क के किनारे नाली का चेंबर बनाया गया है, जो पहले कई दिनों तक यूं ही गड्ढे के रूप में था। लेकिन हाल ही में यहां चेंबर बना दिया गया। परंतु सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से चेंबर पर ना तो जाली लगाई गई है और ना ही किसी अन्य तरीके से उसे महफूज किया गया है। जिसके चलते राहगिरों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिये यह चेंबर हादसे की घंटी प्रतीत होता है। क्योंकि, चेंबर के इर्दगिर्द अब भी उंचे पत्थर लगे हुए हैं। जो रात अंधेरे ठोकर लगने का कारण बन सकता है। बावजूद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने चेंबर को अधूरी हालत में छोड़ रखा है। इस बारे में जागरूक नागरिकों का कहना है कि वैसे ही महिनों बाद चेंबर बना। उसे भी पूरा नही किया है। अब ये काम कब पूरा होगा, भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल इसे देखकर आसमान से गिरे खजूर में अटके वाली कहावत याद आती है। इतना ही नही, आते-जाते लोग दो टूक कह भी देते हैं, कि यह बात गलत है।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!