यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 8 और 2 की सीमा पर बहने वाला नाला है। जो इनदिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दरअसल, बारिश के दिनों में जलभराव के चलते नाले का एक हिस्स बुरी तरह धंसक गया है। जिसके चलते सड़क किनारे गहरा गड्ढा हो गया है। जहां रात-अंधेरे अप्रिय हादसे का डर बना रहता है। इसको लेकर स्थानीय रहवासी भी खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि लगातार जलभराव के कारण नाले के आसपास व सड़क के नीचे से मटेरियल बह गया है। जिसके चलते निर्माण कार्य के निचला हिस्सा खोखला हो गया है। जिस पर लंबे समय से जिम्मेदारों ने कोई सुध नही ली है। परिणामस्वरूप साल दर साल समस्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल यह हालात है कि सड़क के किनारे से भारी वाहनों के गुजरते ही सड़क धंसने की नौबत बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समस्या का समय रहते समाधान किया जाए। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!