यह बात गलत है…..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के सिविल लाइन इलाके की है। जहां सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसमें बारिश के चलते पानी भर जाता है, जो राहगिरों के लिये मुसीबत बना हुआ है। क्योंकि, वाहनों के गुजरते समय पानी के छींटे उड़ते हैं। वहीं गड्ढे के ठीक साइड में सड़क का साइड सोल्डर खाली होने की वजह से वहां भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते अधिकारी-कर्मचारियों के आवास के आसपास कीचड़ का माहौल देखने को मिल जाएगा। इसको लेकर उन्हें परेशानी होना लाजमी है। इस बारे में लोगों का कहना है कि छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान अधर में रहता है। जबकि समय रहते इस तरह की समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिये, ताकि लोगों को समस्या ना हो। वहीं समस्या ओर विकराल रूप धारण ना कर सके। उन्होंनें यह भी कहा कि इन सब अव्यवस्थाओं को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!