आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के इन्दौर रोड की है। जो शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। जहां बड़े वाहनों के साथ साथ अन्य वाहनों की आवाजाही दिनभर बनी रहती है। इन सबके बीच कई लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आएगे। जिन्हें ना तो नियमों की चिंता और ना ही कार्रवाई का भय रहता है। यही कारण है कि एक बाईक पर तीन-तीन सवारी बैठना, बगैर नंबर प्लेट की गाड़ी दौड़ाना तथा बाईक का लोडिंग वाहन की तरह इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। जिसके चलते बाईक के दोनों साइड करीब तीन-तीन फीट तक सामान बंधा रहता है, जो किसी अप्रिय हादसे का संकेत देता है। बावजूद ऐसे लोगों पर नकेल नही कसी जा रही है। जिसके चलते ऐसे लापरवाह चालकों के हौंसले बुलंद हैं। जिन पर कार्रवाई की आवाज उठने लगी है। साथ ही शहर में भर्राटे भर रहे कंडम वाहनों की जांच भी शामिल है। स्थिति यह है कि नियमों का खुला उल्लंघन देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है…..

386 Views




