श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पंचामृत से अभिषेक एवं छप्पन भोग लगेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल- युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के प्रमुख गोपाल साहू एवं अजय जीतपूरे ने बताया कि इस अवसर पर 6 सितंबर दिन बुधवार को सुबह भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक पूजन किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाएगा दोपहर में महिलाओं के भजन कीर्तन एवं रात्रि में भजन संध्या, सुंदरकांड, दही हांडी, रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण जन्मोत्सव समारोह के साथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आने का आग्रह किया गया है।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!