नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया यौन शोषण पर जागरुक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार बच्चों को यौन शोषण एवं अन्य संबंधित विधि विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाना है। इसी कड़ी में गुरुवार को महात्मा गांधी शासकीय स्कूल एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल यौन शोषण विषय पर जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फॉर आर्ट सोसायटी हरदा के निर्देशक इरशाद खान एवं उनकी टीम द्वारा दी गई। जिसमें अभिनय एवं कला के माध्यम से बच्चों को बाल यौन शोषण के प्रति सजग करने एवं उन्हें सर्तक रह कर जागरूक बनने का संदेश दिया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी द्वारा बच्चों को पास्को एक्ट 2012 और बाल यौन शोषण से जुड़े अन्य कानून व मध्य प्रदेश पीड़ित प्प्रतिकर योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिग अपराधों जिसमें गुड टच बैड टच, बिना अनुमति फोटोग्राफी करना, अश्लील फोटो दिखाना शामिल है। ऐसे अपराधों का विरोध करते हुए बच्चों को उनके माता पिता को इसकी जानकारी देनी चाहिए एवं उनके खिलाफ नि:संकोच आवाज उठा कर निडरता के साथ मामलों की शिकायत पुलिस को करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व काफ़ी संख्या में छात्र छात्राएं, पेरालीगल वालंटियर प्रियंका राजपूत उपस्थित रहे।

67 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!