अनोखा तीर, हरदा। आज नेहरू स्टेडियम हरदा में संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 वर्ष बालिका वर्ग में पहला मैच बेतूल एवं नर्मदापुरम के बीच खेला गया। जिसमें 5-0 से बेतूल ने मैच जीता एवं दूसरा मैच बैतूल एवं हरदा के बीच खेला गया। जिसमें हरदा ने 1-0 से मैच जीता। जिसमें एक मात्र गोल हरदा की ओर से नित्या फुलरे ने किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में पहला मैच बेतूल एवं नर्मदापुरम के बीच खेला गया। जिसमें बेतूल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेतूल एवं हरदा के बीच बहुत ही रोमांचक एवं कड़ा मुकाबला रहा। जिसमें जिसमें दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रही एवं पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरदा विजई रही। इस अवसर पर मैच कमिश्नर सुनील वर्मा राजेश बीलिया, इमरान खान, मनोज खोरे, अजय पुरबिया, अनीता मिश्रा, फारुख खान, नर्मदापुरम से संतोष यादव, बेतूल से नवनीत पवार, खेल विभाग से ब्लाक समन्वयक सलमा खान उपस्थित रही। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामना दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि संभाग दल का चयन किया गया जो 1 सितंबर से छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग दल का प्रतिनिधित्व करेगी। खेलो इण्डिया एसजीएफआई कैंप में अटेंड करने पर खो-खो खिलाड़ी पलक उईके का सम्मान किया गया।




