जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान रत्नेश सिसोदिया ने अपनी पुत्री वंदना को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को जांच के निर्देश दिये। इसके अलावा गोपाल सिंह निवासी कुहीग्वाड़ी ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि का राजस्व नक्शा दुरूस्त कराने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसी तरह लाखाखेड़ी टिमरनी निवासी विनोद कुमार ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध एडीएम डॉ. गौड़ा से किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा दीपक गुर्जर निवासी मक्तापुर ने अपनी भूमि के नामातंरण के संबंध एडीएम डॉ. गौड़ा को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को कार्यवाही के निर्देश दिए।

245 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!