स्नेह यात्रा आज टिमरनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचेगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। साधु-संतों के सानिध्य में समाज के विभिन्न वर्गों में आत्मीयता और सामाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। मंगलवार को खिरकिया ब्लॉक के ग्रामों में यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौर ने बताया कि मंगलवार को यह यात्रा ग्राम जूनापानी मकड़ाई, नानी मकड़ाई, केवलारी, बिचपुरी सर्कुलर, बिचपुरी रैयत, बिचपुरी मॉल, भगवानपुरा, सोनपुरा, दृगपालपुर व मोरतलाई व जामुखो पहुंची। स्नेह यात्रा बुधवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम जामुखो, जलोदा, शमशाबाद, भवराम, बिल्लौद, लछौरा, छिपानेर, तजपुरा, कुहिग्वाड़ी जाएगी।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!