दिव्यांग पंचायत आयोजित करने सौंपा स्मरण पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के दिव्यांगो के द्वारा अपनी 16 सूत्रीय मांगो को लेकर गुना जिले में दो बार दिव्यांग स्वाभिमान पद यात्रा की जा चुकी है, इस यात्रा के समर्थन में मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलो में दिव्यांगो के द्वारा यात्रायें निकाली गईं, हमारी तीसरी यात्रा गुना से भोपाल तक 14 मई को प्रस्तावित थी, तभी 13 मई को मुख्यमंत्री द्वारा हमारे प्रतिनिधि मण्डल को चर्चा के लिए भोपाल बुलाया गया और यह आश्वासन दिया कि जून माह में ही उनके भोपाल निवास पर दिव्यांग पंचायत आयोजित कर दिव्यांगों की मांगो को पूरा किया जाएगा। परंतु अब तक मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग पंचायत आयोजित नही की गई, जिसके कारण मध्य प्रदेश के 17 लाख दिव्यांग जनों के मन में आक्रोश व्याप्त है। मुख्यमंत्री को दिव्यांग पंचायत की याद दिलाने के लिए आज सभी दिव्यांग जन पूरें मध्यप्रदेश में सभी जिलो में स्मरण पत्र सौंप रहे हैं। इसलिए आज जिले कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा गया। यदि मुख्यमंत्री द्वारा अति शीघ्र दिव्यांग पंचायत आयोजित कर 16 सूत्रीय मांगे पूरी नही की गईं तो हम सभी दिव्यांग साथी मिलकर भोपाल में अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश विकलांग मंच जिला हरदा अध्यक्ष धीरज सिंह तोमर, अलीम खान राकेश पदमसिंहं चौहान, सुरेश मुकेश, जमना रुखसार, अशोक नरेंद्र, देवीदयाल, राजेन्द्र आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!