जिला कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के निर्देश तथा जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल की सहमति व वरिष्ठ कांगे्रसजनों की अनुशंसा पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव गौर ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग संगठन में कार्य करने का अवसर प्रदान किया है। इसी क्रम में गौर ने कार्यकारिणी में हरदा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राठौर, खिऱकिया ब्लॉक अध्यक्ष विजय गौड़, हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धनगर, मगरधा ब्लॉक अध्यक्ष शिवम यादव, टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष सचिन नामदेव, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश टाले, रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गौर एवं सोनतलाई ब्लॉक का अध्यक्ष दीपक विश्नोई को बनाया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जगदीश राठौर, कपिल सांकल्ले, श्याम बांके, दीपक गुर्जर, राजा जाट और जलालुद्दीन को सौंपी है। साथ ही कोषाध्यक्ष का दायित्व विजय नामदेव को दिया है। इसी प्रकार सत्यनारायण केवट, पंकज रात्रे, पवन लाठी, लोकेश खदोरे, कमलेश गौर और गोरेलाल राठौर को महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं विजय केवट को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा डेबिट घागरे, मिश्रीलाल घागरे, अब्दुल कलाम मंसूरी और विपिन केवट को जिला मंत्री की जबावदेही सौंपी है। नवीन कार्यकारिणी में शामिल समस्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रकाश चंद्र वशिष्ठ, रामचरण शिंदे , अशोक नेगी, अवनी बंसल, बद्री पटेल सांगवा, हेमंत टाले, लक्ष्मीनारायण पवार, केदार सिरोही, गोविंद व्यास, इकलाख चौहान, जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय सिंह चौहान, संजय मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, मोहन सांई, उत्तम तेनगुरिया, नितिन पचौरी, खेमचंद कपूर, बनवारी लाल भाटी, अनिल बिश्नोई अनिल मेहरिया हर्षित शर्मा, मनोज कुचबंदिया समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!