आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित सुभाष चंद बोस नया बस स्टैंड पर यात्रियों के लिये आने-जाने का रास्ता है। जहां बारिश के दिनों में इसकी दयनीय हालत को देखा जा सकता है। जिसके चलते लोगों को खासकर उम्रदराज नागरिकों को आवाजाही में दिक्कतें होना लाजमी है। वहीं दूसरी ओर संबंधित नगर प्रशासन का यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं की तरफ मानो ध्यान नही है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में शहरवासियों का कहना है कि बस स्टैंड का यह प्रवेशद्वार काफी पुराना है। हालांकि, इसके अतिरिक्त भी यहां दो ओर प्रवेशद्वार हैं। परंतु उन दोनों प्रवेशद्वारों से यात्रियों बसों की आवाजाही बनी रहती है। यही वजह है कि सुरक्षा की दृष्टि से मध्य वाले प्रवेशद्वार को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन बारिश के दिनों में यहां से गुजरना किसी फजीहत से कम नही है। इतना ही नही, प्रवेशद्वार के शुरूआती छोर पर संकटमोटन हनुमन मंदिर है। जो कि स्थायी रहवासियों के साथ-साथ अन्य लोगों की आस्था का केन्द्र है। यही कारण है कि यहां पहुंचने वाला प्राय: हर शख्स इतना जरूर कहते हैं, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….

133 Views




