जिले के रहटगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम जूनापानी स्थित शासकीय शाला में लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले मास्टरजी का जब तबादला हुआ तो वहां का पूरा वातावरण मायूसी में बदल गया। शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ये खबर सुनने के बाद से खासे उदास हैं। गुरू-शिष्य के मध्य गहरा लगाव ही कहेंगे जो इस तबादला आदेश से नाखुश स्कूली बच्चें मुख्यालय पर पहुंच गए। उनके साथ अभिभावक भी मौजूद थे। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाहर बच्चें धरने पर बैठ गए। इसकी खबर लगते ही जिपं सीईओ रोहित सिसोनिया ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि इस दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। तब कहीं जाकर बच्चें वापस अपने गांव लौटे हैं।
138 Views

