ग्रामीणों की चेतावनी ! सड़क नही तो वोट नही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के तीनों ब्लाक की तमाम प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है। इतना ही नही, इनमें कई सड़कों का पुर्नउद्धार भी हो चुका है। किंतु गांगला-डोमनमऊ से हंडिया के बीच अब तक सड़क नही बन पाई है। जबकि सह सड़क वर्ष २००७ में स्वीकृत हुई थी। लेकिन कई दफा टेंडर निकाले जाने के बावजूद इस रोड के निर्माण कार्य की शुरूआत नही हो सकी है। इसके पीछे भले ही कई वजह हो। परंतु इस सड़क से लगे गांव के लोग सालों से इस दंश को झेल रहे हैं। वहीं क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को लेकर प्राय: हर स्तर पर गुहार लगा चुके हैं। बावजूद कोई सार्थक परिणाम नही मिलने से ग्रामीण हैरान हैं। साथ ही अब आंदोलन के लिये बाध्य हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर एक बार फिर सड़क निर्माण की मांग दोहराई है। ग्रामीण गुलाबचन्द शर्मा ने बताया कि हाल यह है कि बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल तक पहुंचना दुभर हो गया है। स्थिति यह है कि उन्हें ट्रेक्टर से स्कूल छोड़ना मजबूरी बना हुआ है। उन्होंनें अपने आवेदन में उल्लेख किया कि यह ग्रामीणों की अंतिम गुहार है। अगर समय रहते इस कार्य को रफ्तार नही मिली तो इस बार सड़क नही तो वोट नही की आवाज बुलंद करने को विवश होंगे। उन्होंनें कहा कि यह एक या दो नही बल्कि आधा दर्जन से अधिक पंचायतों से जुड़ा मुद्दा है। जिसके चलते आगामी चुनावों में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। आवेदन देने पहुंचे ग्रामीणों में भगतरा शर्मा, हीरालाल, रोहित विश्रेई, मांगीलाल, गयाप्रसाद, काशीराम, मुरलीधर, कैलाशचन्द शर्मा और दुर्गालाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!