कामयाबी…. मध्यप्रदेश से हरदा की पलक उइके का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की पलक उइके पिता नारायण प्रसाद उइके को भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने खो – खो कैंप के लिए चयनित किया है। जो गुजरात के गांधीनगर में 18 से 21 अगस्त तक लगने वाले कैम्प के लिये रवाना हो गई है। केम्प में देश के कोने-कोने से चयन करके बुलाए गए उत्कृष्ट खिलाड़ियो का समागम होगा । बता दें कि पूरे मध्यप्रदेश से एकमात्र पलक उईके का चयन हुआ है, जो कैम्प में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से पलक को यह अवसर मिला है। फेडरेशन ने बालिका के खेल कौशल की सराहा कर उसे आगे बढ़ने का मौका प्रदान किया है। उन्होंनें यह भी बताया कि इससे पहले पलक 13 नेशनल टर्नामेंट एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में भाग चुकी है। इसके अलावा पलक उईके मुख्यालय पर नियमित खेल अभ्यास करती है। पलक को उसकी इस कामयाबी पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, संयोजक खेल प्रकोष्ठ विक्रांत अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट , राजेश बिलिया, राजेश त्रिपाठी, समन्वयक सलमा खान, अनीस खान, प्रशिक्षक मोनिका मेहता, कोच भूपेंद्र सिंह तोमर, सचिन बरकड़े समेत अन्य खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!