सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया हरियाली उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा शुक्रवार को गोसाईं मंदिर धर्मशाला परिसर में हरियाली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को तुलसी, बरगद, आंवला, शमी सहित अन्य पौधे भेंट किए गए। वहीं सुहाग सामग्री हरी चूड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान हरियाली उत्सव पर आधारित एकल नृत्य, गेम्स, फैंसी ड्रेस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुप्रिया शर्मा, प्रिया शुक्ला, वीणा चौबे, निशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, वर्षा कांकर ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं आरवी शर्मा, तीर्था उपाध्याय, उर्वशी पाराशर, आद्विक शर्मा, वेद्विक शर्मा, स्वस्तिका शर्मा ने फैंसी ड्रेस में सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विनीता राजोरिया ने किया, अंत में आभार सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
हम पेड़ को पूजते है, वह बहुउपयोगी है इसलिए संरक्षण आवश्यक है, हमे पर्यावरण के लिए सजग होना होगा। यह बात सर्व ब्राह्मण समाज की महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक ने कही। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए बच्चो को संस्कारित करने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि दीपमाला माला पाराशर, योगमाया शर्मा उपस्थित रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीतादेवी ने की।उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
419 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!