अबगांवकला, कोलीपुरा में स्नेह यात्रा का हुआ स्वागत

 

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक हरदा जिले में स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दूसरे दिन स्वामिनी स्वप्रकाशानंद के नेतृत्व में स्नेह यात्रा बालागांव, अबगांवकला, कोलीपुरा, रिजगांव, कुंजरगांव, खेड़ीनिमा, भमोरी, हंडिया, मालपोन गोला व सिगोन पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा में आए अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान स्वामिनी स्वप्रकाशानंद के द्वारा गरीब बस्तियों में भ्रमण कर वंचित वर्ग से मुलाकात की गई, बस्ती वर्ग के द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। स्नेह यात्रा के समन्वयक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने बताया कि यह यात्रा 18 अगस्त को हरदा तहसील के ग्राम मांगरूल, हेमापुर, रातातलाई, खेड़ा, अजनास, भंवरतालाब, भादुगांव, अतरसमा, बैड़ी तथा 19 अगस्त को खिरकिया तहसील के ग्राम रेलवा, बिचपुरीसेट, वार्ड नम्बर 11, कालधड़, जामन्या, रामटेक रैयत, मोरगड़ी, भवरदीमाल व चिकलपाट जाएगी।

160 Views

Leave a Reply