3264 विद्यार्थियों के खाते में साइकिल खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत गुरूवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लगभग 4.50 लाख विद्यार्थियों के खाते में कुल 207 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें हरदा जिले के कक्षा 9वीं के 2190 और कक्षा 6वीं के 1074 बच्चों सहित 3264 बच्चों के खाते में 4500 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में दिखाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, सनराइज स्कूल टिमरनी के संचालक अनिल सिंह राजपूत, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पीएस सोलंकी, वरिष्ठ शिक्षक डीके साहू सहित लाभार्थी विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित रहे, कार्यक्रम संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक नितिन सोनी ने किया।

203 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!