बांस को रोजगार का साधन बनाने पर हुई कार्यशाला  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, झाड़पा। बांस को रोजगार का साधन बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन वन विभाग की हंडिया रेंज द्वारा ग्रााम झाड़पा में किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए हंडिया वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बांस, इमारती लकड़ी का एक बेहतर विकल्प है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार इसकी मांग बढ़ रही है। कृषि के आय में अनिश्चितता को देखते हुए शासन ने खेती को सीधे उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया है। शासन द्वारा निशुल्क बांस के पौधे बांटे जा रहे। साथ ही बांस के पौधे लगाने की विधि भी बताई। कार्यक्रम के दौरान किसानों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए। कार्यक्रम में हंडिया रेंजर सुरेश कुमार, डिप्टी रेंजर दिनेश शर्मा, मायाराम चौकले, विपिन वर्मा, अजय वामने सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!