अजाक्स कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष रमेश मर्सकोले एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा निराला द्वारा देश की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर आकाश के जिलाध्यक्ष राजकुमार मसकोले, अजाक्स कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष महेंद्र काशिव, जीपी अहिरवार, रामचंद्र सावरे, कृष्णा ठाकुर, ज्योति परते, अनिता पदराम, डॉ.लोंगरे पांतलाई, अनिता दमाड़े, हीरालाल चौहान, उषा सावरे, कविता सावनेर, पंचम उईके, आनंद जाट, पंकज गार्गे, रामानंद सोनिया, धीरज काशिव, सुरेश नागवे सहित अजाक्स के पदाधिकारी व अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!