अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में शासकीय चिकित्सालय चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वैद्य, अधिवक्ता शांति कुमार जैसानी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मकबूल भाई तथा अखिल भारतीय बलाही महासंघ के जिलाध्यक्ष शंकर भाई बुनकर ने उपस्थितजनो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मजदूर हित में अपने उद्गार व्यक्त किए। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक ठाकुरलाल हुरमाले ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कविता का वाचन किया। अंत में भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना ने उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन कुशाभाऊ ठाकरे के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके त्याग, तपस्या और सेवा कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्हे विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया। श्री लोहाना ने अपने उद्बोधन में कुशाभाऊ ठाकरे को नैतिकता, आदर्श और सिद्धांतों का पोषक तो बताया। साथ ही उन्हे एक निष्काम कर्मयोगी भी बताया। श्री लोहाना ने कहा कि ठाकरे जी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1942 में रतलाम उज्जैन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर तथा जोबट जैसे दूर दुर्गम इलाकों से प्रारंभ की थी। वह बस के माध्यम से इन शहरों में पहुंच जाते थे और वहां से साइकिल लेकर तथा अपने कंधे पर एक बड़ा सा बैग टांग कर गरीब और असहाय लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद करते थे। भारतीय जनसंघ की रीति नीतियों से भी वहां के लोगों को अवगत कराते थे। लौटते समय रास्ते में जब कहीं रात हो जाती वह किसी भी कार्यकर्ता के घर ठहरकर रूखी सूखी जो मिले वह खा लेते थे और रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन फिर सुबह उठकर वे अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ते थे। उन्होने अपने निजी हित तथा सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था।
Views Today: 2
Total Views: 84

