आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के विभिन्न स्थानों पर पड़े डस्टबिन हैं। जिनकी उपयोगिता अधर में लटकी है। जिन उद्देश्यों को लेकर डस्टबिन रखे गए थे, उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि, जगह-जगह यही डस्टबिन धूल खा रहे हैं या यूं कहें कि अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते कोई भी इसका इस्तेमाल करने से परहेज करता है। जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे डस्टबिनों का बुरा हाल है। कहीं डस्टबिन टूटा हुआ है तो कहीं जमीन पर औंधे मुंह पड़ा है। इतना ही नही, कई जगहों पर डस्टबिन की जगह पर सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। जो शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। इस बारे में जागरूक युवाओं का कहना है कि देखरेख एवं रखरखाव के अभाव में व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। जबकि स्वच्छ मंशाओं के साथ इन्हें रखा गया था। परंतु मैदानी अमला इन पर ध्यान देने के बजाय नजरअंदाज कर देता है। यही वजह है कि लोग दो टूक कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 72

