अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव तहसील के ग्राम भायली निवासी सुरेन्द्र पिता शिवनारायण शुक्ला अज्ञात वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि सुरेन्द्र पिता शिवनारायण शुक्ला निवासी कुसुम बिहार कॉलोनी ग्राम भायली को हिट एंड रन एक्सीडेंट केस में ‘हिट एंड रन मुआवजा योजनाÓ के तहत 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृ त की गई है। उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा।
96 Views

