नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरुक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार बच्चों को यौन शोषण एवं अन्य विधि संबंधित विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य योग्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाना है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौर के मुख्य आतिथ्य में सनरेज हायर सेकेंडरी स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को नुक्कड नाटक के माध्यम से यौन शोषण विषय पर जागरूक किया गया। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राठौर ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल अपराध, अपहरण और यौन शोषण जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए बच्चों को सचेत, समझदार और जागरूक होना होगा। साथ ही अपने और पराए की पहचान करनी होगी। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट 2012 और बाल यौन शोषण से जुड़े अन्य कानून के बारे में भी बताया। बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता को प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए कारोबारी और यौन शोषण के मकसद से की जाने वाली बच्चों की तस्करी को रोकने, उनको बचाने तथा पीड़ितों के पुनर्वास में विभिन्न पक्षों की भूमिका की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने कहा कि आज के दौर में सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमें नही पता कि कौन व्यक्ति कैसा है, अगर कोई गंदी मंशा से छू रहा है या छेड़ रहा है तो बच्चो को तुरंत उसका विरोध करते हुए उनके माता पिता को इसकी जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के काफ़ी संख्या में छात्र छात्राएंं, शिक्षकगण, पेरालीगल वॉलंटर प्रिया कनाडे उपस्थित रहें।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!