अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश पारित कर जिले के ग्राम रन्हाईकला की कुल 0.889 हेक्टेयर भूमि को आबादी भूमि घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत आवासहीनों को आवास प्रयोजन के लिए भूखंड दिए जाने के उद्देश्य से तहसीलदार हरदा तथा अनुविभागीय अधिकारी हरदा की अनुशंसा पर यह कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ग्राम रन्हाईकला स्थित चरनोई मद की 2.181 हेक्टेयर भूमि में से 0.899 हेक्टेयर भूमि को आबादी भूमि घोषित किया गया है।
72 Views

