आयुषी का मप्र पावर जनरेशन कंपनी में चयन  

 

 अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा आयुषी राजपूत का म.प्र पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में शिफ्ट केमिस्ट के पद पर हुआ चयन हुआ है। आयुषी की इस सफलता पर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा और श्रीमती साधना ताम्रकार ने स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि आयुषी ने कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में प्रान्त की प्रावीण्य सूची में क्रमश: 6वां व 8वां स्थान प्राप्त किया था। बहिन की इस सफलता पर विद्यालय परिवार एवं हरदा नगर बाल विकास समिति के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

206 Views

Leave a Reply