सिनर्जी संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिनर्जी संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन को विश्व युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है पर चर्चा की। जहां युवालय टीम के साथियों द्वारा इस दिन के महत्व को बताते हुए इस दिन को मनाने व युवाओं के लिए इस वर्ष की थीम ग्रीन के बारे में चर्चा की। इसके बाद सभी युवा साथियों ने आज के युवाओं की चुनौतियो के विषय में बात की। जहां युवाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। हमारे पास अपनी बातों को रखने के लिए कोई स्थान नहीं होता, खुल कर बोलने की जगह नहीं है, रोक-टोंक बहुत हैं, बातों को कहने की आजादी नहीं है, सही समय पर मार्गदर्शन नहीं मिलता, परिवार व समुदाय की अपेक्षा है जो हमारे अंदर डर बड़ाता हैं, करियर के प्रति स्पष्टता नहीं मिलती, परिवारों की ओर से शादी का प्रेसर आता है। चर्चों के बाद सिनर्जी संस्थान ने युवाओं के लिए अपने तीन विशेष स्पेस युवालय, उड़ान जड़ों को मजबूत कर पंखों को दे उड़ान, जन प्रथम फेलोशिप के विषय में साझा करते हुए इन स्थानों से जुड़ने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!