अंतिम समय तक कुल ४५ नामांकन फार्म जमा हुए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत नामांकन फार्म क्रय करने तथा उसे प्रस्तुत करने के अंतिम दिन शनिवार तक कुल 45 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। जबकि तीन दिवसीय अवधि दौरान कुल 49 अधिवक्ताओं ने नामांकन क्रय किए थे। इधर, नामांकन फार्म के अंतिम दिवस न्यायालय परिसर में गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अधिवक्ताओं तथा उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिखा। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अनिल एस बिल्लौरे, शैलेंद्र जोशी एवं ओपी मोरछले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म प्राप्त किये। वहीं संघ के विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन फार्म जमा किए गए। इस तरह आखिरी दिन तक कुल 49 नामांकन फार्म हासिल किये गए तथा 45 नामांकन फार्म जमा किए गए। इसके बाद 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता प्रत्याशियों द्वारा जमा नामांकन फार्माे की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तत्पश्चात नामांकन फार्मो की सूक्ष्म जांच अर्थात स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं इसी दिन शाम 4 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके एक दिन बाद यानि 16 अगस्त को दावे-आपत्ति की प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। दावे-आपत्ति प्राप्त होने की स्थिति में इसी दिन उनकी सुनवाई तथा निराकरण किया जाएगा।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!