स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त समस्त प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। उन्होंने निर्देशित किया है कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा तथा इसके साथ लड्डू का वितरण किया जाए। इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। यदि जनप्रतिनिधि भी जनसहयोग करना चाहें तो उनसे भी सहयोग प्राप्त किया जाए तथा जनसहयोग से प्राप्त राशि को 15 अगस्त को होने वाले विशेष भोज पर ही व्यय किया जाए। मध्यान्ह भोजन का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले के ग्राम मसानगांव की एकीकृत माध्यमिक शाला में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अधिकारी व जनप्रतिधि भी उपस्थित रहेंगे।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!