हर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकलेगी रैली  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर 14 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है । यह तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रात: 9.30 बजे से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा घण्टा घर, शिवाजी प्रेस तिराहा, प्रताप टाकीज तिराहा, परशुराम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, सन फ्लावर स्कूल मार्ग होते हुये नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर वापस आएगी। नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर उपस्थित नागरिकों को शपथ एवं दिलाई जाएगी। यह रैली जिला स्तर के साथ-साथ हरदा को छोड़कर प्रत्येक विकास खण्ड एवं थाना स्तर पर आयोजित की जाएगी।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!