मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से निराकरण कराए जाने पर विवाद का हमेशा के लिए प्रभावी समाधान होता है। समाधान में उभय पक्षों की सहमति को महत्व दिया जाता है। यह प्रक्रिया पूर्णत: अनौपचारिक एवं गोपनीय है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शैलेंद्र नगोत्रा द्वारा मध्यस्थता योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यस्थता संबंधी कार्यवाही न्यायालय में लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों द्वोनों में ही की जा सकती है। अत: अधिक से अधिक प्रकरणों को मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से निराकृत किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश, प्रदीप राठौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजेंद्र कुमार दक्षिणी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, रोहित सिंह तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, केके वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचेन्द्र भदकारिया, विनीत साकेत, श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर्णा लोधी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ सचिव ऋषि पारे, अधिवक्ता क्रांति जैसानी, अनिल गुहा एवं अन्य अधिवक्ता व पक्षकार उपस्थित रहे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!