अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिला पंचायत बंगले पर रखी गई। बैठक को कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। किसी भी देश का युवा उस देश के विकास का सशक्त आधार होता है, लेकिन जब यही युवा अपने सामाजिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर विलासिता के कार्यों में अपना समय नष्ट करता है, तब देश बर्बादी की ओर अग्रसर होने लगता है। पूरे विश्व में भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। अपने देश में 35 वर्ष की आयु तक के 65 करोड़ युवा हैं। जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाए। युवाओं को अपने बूथ पर अध्यक्ष और समिति बनानी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, प्रहलाद पटेल, विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह चौहान, युवा नेता संदीप पटेल, भाजपा विस्तारक आशीष सोलंकी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, ललित पटेल, बसंत सिंह राजपूत और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित रहे।

