अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम नीमगांव में आगामी 20 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। आचार्य श्री सत्यदेवानंद महाराज हरिद्वार के मुखारबिंद से कथा की अमृत वर्षा होगी। आयोजन समिति से जुड़े पूनम पवार ने बताया कि २० अगस्त तिथि श्रावण सुदी 4 से कथा प्रारंभ होगी। इसी दिन भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा चलेगी। कथास्थल गुरू जम्भेश्वर मंदिर परिसर नीमगांव रहेगा। समस्त ग्रामवासियों ने सामाजिकजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अनुरोध किया है।
91 Views

