दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम …. आधा दर्जन गांवों में देखी मिशन की प्रगति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली से यहां पहुंची नेशनल जल जीवन मिशन एक्सपर्ट्स की टीम ने जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत को देखा। दो सदस्यीय टीम करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची। अधिकारिक जानकारी के अनुसार टीम में जगदीश सिंह चिब एवं ईश्वर चंद जैन शामिल रहे। उन्होंनें ग्राम निमाचा खुर्द, टेमरूबहार, डेबराबंदी, ढेगा , बिच्छापुर, बघवाड़, बाजनिया , नौसर, अजनास रैयत , बीड़, बूंदडा, बालागांव, बागरुल, खरदना एवं भादूगांव का भ्रमण किया। वहां जल जीवन मिशन की प्रगति को देखा। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि विभाग द्वारा मिशन अंतर्गत कराए जा रहे काम पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण हो। क्योंकि, इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में वहां के रहवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना है। इस संबंध में एक्सपर्ट्स ने पेयजल समिति के दस्तावेजों का आंकलन भी किया। एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं से पानी सैंपल की जांच भी करवाई । इतना ही नही, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गमत कराए गए कार्यों के बारे में भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। इस मौके पर विशेषज्ञों ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गयें।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!