मजदूरों को सुरक्षित पलायन के तरीके बताए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण मजदूरों के हितों की रक्षा करने वाली संस्था ने शनिवार को दूरदराज ग्रामों में पहुंचकर मजदूरों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम केली, बोरपानी, बहरागांव, मालेगांव, और पोंसाढाना में मजदूरों को उनके हक अधिकार बताये गए। साथ ही सुरक्षित पलायन की दिशा में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत भी कराया। संस्था के सदस्यों ने मजदूरों को बताया कि जहां पर भी काम के लिए जाते हैं, उनसे पहले ही अनुबंध सुनिश्चित करें। ठेकेदार समेत अन्य नियोक्तओं को संपूर्ण जानकारी हासिल कर लें। इस दौरान मज़दूर हेल्प लाइन भी जारी किया गया। इस मौके पर ग्रामीण मजदूरों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जमदूर हितैषी योजनाएं बताई गई। साथ ही संबल एवं कर्मकार मंडल का कार्ड बनवाने के लिये जागबरूक किया। इस दौरान ज्योति दमाड़े, अर्जुन गिनारे, मुन्ना, मनीष कटारिया, कमलेश उईके मौजूद रहे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!