अच्छी बारिश के लिए इन्द्रदेव की मनुहार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विगत कुछ दिनों से बारिश की बेरूखी के चलते फसलों की सेहत को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखने को मिल रही है। इस बीच शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित राजपूत छात्रावास में समाज का महिला मंडल इन्द्रदेव की मनुहार कर रहा है। इसके लिये शनिवार को एक दिवसीय अखंड राम, नाम जाप शुरू किया है, जो रविवार सुबह तक चलेगा। इस बीच महिलाओं की मंडलियां अच्छी बारिश की कामना लेकर भजन-कीर्तन कर रही हैं। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली एवं उन्नति के लिये इन्द्रदेव से कृपा बरसाने की प्रार्थना की जा रही है।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!