एडिप योजना के तहत सहायक एवं कृत्रिम अंग उपकरणों का वितरण

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश अनुसार दिव्यांगो को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम एवं सहायक अंग वितरण कार्यक्रम 16 अगस्त को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरदा में आयोजित होगा। इसी प्रकार 17 अगस्त को जनपद पंचायत टिमरनी तथा 18 अगस्त को जनपद पंचायत खिरकिया में कार्यक्रम आयोजित होगा। श्री सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों में कुल 135 हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

77 Views

Leave a Reply