अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिको में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर 13 अगस्त को तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह बाइक रैली वीरांगना लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा से प्रात: 11.30 बजे प्रारंभ होकर ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा, घण्टा घर, संत रविदास चौक, खण्डवा बाईपास, इंदौर रोड, प्रताप टाकीज तिराहा से सब्जी मण्डी मार्ग होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर वापस आएगी। मिडिल स्कूल ग्राउंड पर उपस्थित नागरिकों को शपथ एवं दिलाई जाएगी। यह रैली जिला स्तर के साथ-साथ हरदा को छोड़कर प्रत्येक विकास खण्ड एवं थाना स्तर पर आयोजित की जाएगी। तिरंगा बाइक रैली के लिए जिला स्तर पर अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा श्रीमती राजेश्वरी महोबिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नोडल अधिकारी होंगे तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारी – सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
अभाविप निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा द्वारा 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे एक हजार मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हरदा के सभी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, सर्वसमाज, प्रबुद्ध नागरिकजन शामिल होंगे। यहां तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी रहेगी। यात्रा 14 अगस्त को सुबह 10 बजे नेहरु स्टेडियम से प्रारंभ होगी, जो कि मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी।
Views Today: 2
Total Views: 84

